ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में 23-24 दिसंबर को होगा कार्यशाला का आयोजन

PATNA: एशियन सिटी हॉस्पिटल पटना में 23 और 24 दिसंबर 2023 को इलक्ट्रोफिजिओल्जी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप का संचालन बिहार के पहले फुल टाईम इलक्ट्रोफिजिओल्जीस्ट, MD, DM Car

पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में 23-24 दिसंबर को होगा कार्यशाला का आयोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एशियन सिटी हॉस्पिटल पटना में 23 और 24 दिसंबर 2023 को इलक्ट्रोफिजिओल्जी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप का संचालन बिहार के पहले फुल टाईम इलक्ट्रोफिजिओल्जीस्ट, MD, DM Cardiology डॉक्टर कुशाल विक्रम द्वारा किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि ए वी एन आर टी और ए वी आर टी जैसे सामन्य अतालता वाले रोगियों को भर्ती करेंगे, जिनका हम ई पी एस (इलक्ट्रोफिजिओल्जी अध्ययन) के माध्यम से निदान करेंगे और इन विकारों का उपचार आर एफ ए ( रेडियो फ्रिक्वेंसी एबलेशन) के माध्यम से करेंगे। ई पी अध्ययन एक परीक्षण है जिसका उपयोग आपके हृदय की विद्युत प्रणाली का मुलंकान् करने और असमान्य हृदय वाल्व की जांच करने के लिए किया जाता है।


वहीं रेडियो फ्रिक्वेंसी एबलेशन एक तकनीक है जिसके माध्यम से ए वी न आर टी और ए वी आर टी द्वारा उत्पन्न हुए अतिरिक्त तरंग को ठीक किया जाता है। इस इलाज में मरीज को न तो बेहोश किया जाता है न ही कोई सर्जरी की जाती है। मरीज अपने घर को अगले दिन जा सकता है। यह ईलाज स्थाई होता है।


इस मौके पर एशियन सिटी हॉस्पिटल के सेंटर हेड एंव हेड क्रिटिकल केयर डाक्टर मत्युंजय कुमार ने बताया कि (ई पी अध्ययन) के मरीजों का ओ पी डी बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा जिससे लोगों को फ़ायदा होगा। एशियन सिटी हॉस्पिटल में सभी मरीजों के लिए निःशुल्क ओ पी डी की व्यवस्था है, साथ ही सभी जांच, सीटी, एम आर आई CGHS (सरकारी दर) पर किया जा रहा है।

टैग्स