ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पहले निपटा ले बैंक का काम ; चूके तो पड़ जाएंगे मुश्किल में, तीन दिनों तक रहेगा बंद

DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है। इस बार बंदी जरा लंबा होगा। इसलिए अगर कोई जरुरी काम है तो अभी ही निपटा ले नहीं तो मुश्किल होग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है। इस बार बंदी जरा लंबा होगा। इसलिए अगर कोई जरुरी काम है तो अभी ही निपटा ले नहीं तो मुश्किल होगी। तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाला है। 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए बैंक बंद होने जा रहा है।


बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। वहीं 2 फरवरी को रविवार है तो बंदी कुल तीन दिनों की हो जाएगी। तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है। हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है।


बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी से 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले यूनियनों ने लगातार तीन दिन 11 से 13 मार्च तक बैंक ने हड़ताल करने का फैसला किया है। यानि कि बैंक उपभोक्ताओं अभी से अगले कुछ महीनों तक हर महीने बैंक की बंदी झेलनी पड़ेंगी।इससे पहले भी 8 जनवरी को भारत बंद के साथ ही करीब 6 बैंक यूनियनों ने हड़ताल की थी, उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले थे वहां भी कामकाज पर असर पड़ा था।


बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिनों का काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार और रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखने जैसी मांगे शामिल हैं।