ब्रेकिंग
12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला✦बिहार में चक्रवाती तूफान का असर: 29-30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला✦बिहार में चक्रवाती तूफान का असर: 29-30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है

मुजफ्फरपुर में अडानी ग्रुप कर सकता है बड़ा इन्वेस्ट, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

MUZAFFARPUR: बिहार में धीरे-धीरे रोज़गार के अवसर पर काम किया जा रहा है। देश की बड़ी अडानी विल्मर कंपनी अब बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा इन्वेस्ट कर सकती है, जिससे बेरोजगार लोगों को ब

मुजफ्फरपुर में अडानी ग्रुप कर सकता है बड़ा इन्वेस्ट, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में धीरे-धीरे रोज़गार के अवसर पर काम किया जा रहा है। देश की बड़ी अडानी विल्मर कंपनी अब बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा इन्वेस्ट कर सकती है, जिससे बेरोजगार लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल, कंपनी की टीम सोमवार को मोतीपुर फूड पार्क और बेला औद्योगिक क्षेत्र पहुंची और यहां का जायजा भी लिया। यहां की सुविधाएं देखने के बाद अब कंपनी यहां खाद्य तेल का प्लांट लगा सकती है। कंपनी की तीन सदस्यीय टीम ने बियाडा के अधिकारियों से दोनों स्थानों पर भूजल स्तर, बिजली की उपलब्धता, आसपास के बाजार, एनएच, एसएच व रेलवे माल गोदाम आदि इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली। 


आपको बता दें कि, टीम पहले बेला औद्योगिक क्षेत्र के आईडीपीएल परिसर पहुंची। टीम का कहना है कि प्लांट लगाने के लिए 40 एकड़ जमीन चाहिए। इसके बाद टीम मोतीपुर पहुंची। उधर, बियाडा ने कहा कि 143 एकड़ में मेगा फूड पार्क खुलना है। यहां हल्दीराम व आईटीसी आदि ने भूमि आवंटन का प्रस्ताव दिया है। कंपनियां यहां अपना पैर इसलिए पसारना चाहती है, क्योंकि ये नेपाल और यूपी से सटा है।


कंपनी की इंजीनियरों की टीम जल्द ही दौरा करेगी। इसके बाद डीपीआर बियाडा को ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। यह अडानी विल्मर की बिहार में पहली इकाई होगी। इससे बेरोज़गार लोगों को भी फायदा होगा। करीब दो हज़ार लोगों के लिए यहां रोज़गार के अवसर खुलेंगे। आपको बता दें कि 19 मार्च को मेगा फूड पार्क के लिए केंद्र सरकार की अंतर मंत्रालय अनुमोदन समिति ने हरी झंडी दी थी। 

टैग्स