ब्रेकिंग
सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनाम

बिहार के इन दो जिलों में लगेगी डालमिया-अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री, करोड़ों के निवेश को मिली मंजूरी, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया-अंबुजा सीमेंट इकाइयों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। करोड़ों रुपये के निवेश से राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में औद्योगिक विस्तार के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार तत्परता से काम कर रही है. जिसके तहत मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में डालमिया-अंबुजा के इकाइयों की स्थापना व किशनगंज में डालमिया सीमेंट इकाई लगाने की परियोजना तय की गयी है। 


इसी कड़ी में विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB)की 67वीं बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की गयी। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। 


बैठक में 2484.06 करोड़ की कुल 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 46.86 करोड़ की 04 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन व क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी व त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कॉन्क्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड को 1114.94 करोड़ के निवेश से 8219 MTPD क्षमता की सीमेंट इकाई लगाने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ यहां 573.15 करोड की लागत से 2.5 MTPD क्षमता वाली डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को भी इकाई लगाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी। 


इसके अलावा किशनगंज में 573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 M MTPA क्षमता की डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लि0 को स्वीकृति प्रदान की गई। इनके साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में केएनएसजी एल्मुनियम प्राइवेट लिमिटेड, एस राजदेव बिल्डज एलएलपी, आइकॉन स्पाइरल इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट व एसएपीएल इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य निवेश प्रस्ताव शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता