ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिये पूरी हॉलिडे लिस्ट

PATNA : कोरोना महामारी में भी बैंक से जुड़े काम हो रहे हैं. बैंक कर्मियों को लगातार ऑफिस जाना पड़ रहा है.कई राज्यों में बैंकों के वर्किंग आवर घटा भी दिए गए हैं. कोरोना को ध्यान

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिये पूरी हॉलिडे लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी में भी बैंक से जुड़े काम हो रहे हैं. बैंक कर्मियों को लगातार ऑफिस जाना पड़ रहा है.कई राज्यों में बैंकों के वर्किंग आवर घटा भी दिए गए हैं. कोरोना को ध्यान में रखते हुए हुए बहुत से बैंक 50 फीसदी तक स्टाफ के साथ ही काम कर रहे हैं.ऐसे में बैंक किस दिन खुले रहेंगे इस बात का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है. अप्रैल महीने को ख़त्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं. वहीं मई में बैंक कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं.


हालांकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बंदी है. इनमें साप्ताहिक बंदी और दूसरे शनिवार की बंदी शामिल है.नीचे दिए गए लिस्ट में आप मई महीने में बैंकों की बंदी की तारीख देख सकते हैं. 

मई में इन डेट्स को रहेगी बंदी

1 मई- लेबर डे पर कुछ इलाकों में बंदी
 2 मई- रविवार
 7 मई- जमात उल विदा, जम्मू-कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे
 8 मई- दूसरा शनिवार
 9 मई- रविवार
 13 मई- ईद की कुछ इलाकों में बंदी
 14 मई- भगवान श्री परशुराम जयंती/ईद/बासव जयंती/अक्षय तृतीया पर ज्यादातर इलाकों में बंदी
 16 मई- रविवार
 22 मई-  चौथाशनिवार
 23 मई- रविवार
 26 मई- बुद्ध पूर्णिमा
 30 मई- रविवार


गौरतलब है कि बैंकिंग को जरूरी सेवाओं में शामिल किया गया है, इसलिए उन इलाकों में भी बैंक कर्मियों को ऑफिस जाना पड़ता है, जहां लॉकडाउन लगे होते हैं. बैंक कर्मचारियों के महासंघ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने इस बात पर चिंता जताई है कि बैंक शाखाएं कोरोना की हॉटस्पॉट बनती जा रही हैं.