ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मार्च के अंतिम सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 को देर रात तक सभी बैंक खुला रखने का आग्रह

PATNA : मार्च का महीना हर साल बैंकिंग के लिए खास होता है. फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होने के चलते बैंकिंग कामकाज पर मार्च में ज्यादा प्रेशर होता है. आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह

मार्च के अंतिम सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 को देर रात तक सभी बैंक खुला रखने का आग्रह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मार्च का महीना हर साल बैंकिंग के लिए खास होता है. फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होने के चलते बैंकिंग कामकाज पर मार्च में ज्यादा प्रेशर होता है. आरबीआई के अनुसार, इस सप्ताह की 4 छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, तो कुछ छुट्टियों पर पूरे देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं. 


मार्च के अंतिम सप्ताह में हड़ताल के कारण चार दिन बैंक बंद रहेंगे. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स BANK एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि 28-29 मार्च की 111 हड़ताल में बैंक यूनियंस के शामिल होने कारण 26 से 29 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. 


एआईबीओए और बेफी द्वारा हड़ताल का आह्वान करने से स्टेट बैंक के अलावा सभी व्यावसायिक बैंक और ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 26 मार्च को चौथे शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक अवकाश है और इसके साथ ही 28 29 की हड़ताल के कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे.


जबकि, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को बैंक में उपभोक्ताओं से संबंधित कोई काम नहीं होता है. हालांकि बिहार सरकार ने रिजर्व बैंक से 31 मार्च को सभी बैंक शाखाओं को खुला रखने, देर रात्रि तक भुगतान स्वीकार करने और 8 बजे रात्रि तक अंतिम क्लीयरेंस करने आग्रह किया है. रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, पटना बृज राज को लिखे पत्र में डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि वे अपने स्तर से बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च को खुले रखने का निर्देश दें। बैंकों द्वारा देर रात तक राजस्व का भुगतान स्वीकार किया जाए।

टैग्स