ब्रेकिंग
ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

LPG उपभोक्ताओं को राहत: e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकते हैं वेरिफिकेशन

LPG e-KYC Deadline: घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। LPG कनेक्शन की e-KYC की समयसीमा बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, वे ऑनलाइन या गैस एजेंसी के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

LPG e-KYC Deadline
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LPG e-KYC Deadline: घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जिन लोगों ने 7 सितंबर तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं कराई है, उन्हें अब एक और मौका मिला है। घरेलू LPG कनेक्शन की e-KYC की समयसीमा बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दी गई है।



दरअसल, घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC को जरूरी किया गया है। इससे पहले इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 7 सितंबर किया गया था। अब एक बार फिर समयसीमा बढ़ाई गई है।



बताया गया है कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के एक साथ e-KYC कराने की वजह से ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान सर्वर और मोबाइल ऐप से जुड़ी परेशानियां सामने आईं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं की e-KYC अभी बाकी है, उन्हें प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब LPG e-KYC की समयसीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले भी डेडलाइन में कई बार विस्तार किया जा चुका है।



जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, वे अपने संबंधित LPG कंपनी के डिजिटल माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी e-KYC कराई जा सकती है।



ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अब 14 सितंबर 2026 तक का समय है। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द e-KYC पूरी कर लेना बेहतर होगा, ताकि LPG सेवाओं से जुड़ी किसी संभावित परेशानी से बचा जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता