ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लॉकडाउन में Vodafone-Idea ने यूजर्स को दिया बड़ा ऑफर, करें दूसरों का रिचार्ज और कमाएं पैसा

DESK: लॉकडाउन में घर बैठे कमाई का मौका Vodafone-Idea अपने यूजर्स को दे रही है। वोडाफोन आइडिया ने एक नए #रिचार्जफॉरगुड प्रोग्राम को शुरू किया है। इसके तहत सब्सक्राइबर्स द

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन में घर बैठे कमाई का मौका Vodafone-Idea अपने यूजर्स को दे रही है।  वोडाफोन आइडिया ने एक नए #रिचार्जफॉरगुड प्रोग्राम को शुरू किया है। इसके तहत सब्सक्राइबर्स दूसरे प्रीपेड अकाउंट को रिचार्ज कर पैसा कमा सकते हैं। कंपनी ये पैसा कैशबैक के रूप में देगी।


वोडाफोन और आइडिया का ऑफर कोरोना लॉकडाउन के समय में जारी किया गया है, जब रिटेलर और कंपनी के शॉप बंद हैं। शॉप बंद होने की वजह से उन लोगों को रिचार्ज कराने में दिक्कतें आ रही हैं, जो ऑनलाइन मोड्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं।वोडाफोन आइडिया की तरफ से मौजूदा कस्टमर द्वारा किसी दूसरे के अकाउंट को रिचार्ज करने पर 6 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। ये रिचार्ज मायवोडाफोन या मायआइडिया ऐप के जरिए किया जाना जरूरी है। 


वोडाफोन ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को पॉपुलर 149 रुपये वाले प्लान में 10 रुपये कैशबैक और 249 रुपये वाले प्लान में 20 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। वोडाफोन द्वारा 6 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जा रहा है और रिचार्ज की वैल्यू के आधार पर कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन ने कहा है कि ये ऑफर केवल 30 अप्रैल के लिए ही जारी किया गया है। ऐसे ही स्कीम जियो और एयरटेल की ओर से भी जारी किए गए हैं। ये रिचार्ज केवल MyVodafone और MyIdea ऐप के जरिए ही किया जाना है।ऐसे ही स्कीम जियो और एयरटेल की ओर से भी जारी किए गए हैं। 


टैग्स