ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

लॉकडाउन के बीच कोरोना वारियर्स बने बैंककर्मी, सुशील मोदी बोले- बैंकिंग सेवा जारी रहेगी

PATNA : देशभर में लॉक डाउन के बीच सभी बैंक खुले हुए हैं. बिहार में भी बैंक सेवाएं पहले की तरह ही चल रही हैं. लॉक डाउन के बीच बैंक कर्मी कोरोना वायरस के तौर पर उभर कर सामने आए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देशभर में लॉक डाउन के बीच सभी बैंक खुले हुए हैं. बिहार में भी बैंक सेवाएं पहले की तरह ही चल रही हैं. लॉक डाउन के बीच बैंक कर्मी कोरोना वायरस के तौर पर उभर कर सामने आए हैं. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बैंक कर्मियों की तरफ से दी जाने वाली सेवा सराहनीय है.


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में कार्यरत बैंक की सभी शाखाएं लॉक डाउन में पूर्व की तरह अपनी सेवा प्रदान कर रही हैं. हालांकि कई जिलों में गलतफहमी की वजह से बैंक शाखाओं को एक-दो दिन बंद कर दिया गया था. लेकिन अब उसे फिर से बहाल कर दिया गया है. पूरे राज्य में बैंक की सेवा अवधि 10:00 से 2:00 तक सीमित किया गया है.


इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा है कि राज्य में 17,000 बैंक मित्रों के जरिए ग्राहक सेवा केंद्र भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे. बैंकिंग सेवाओं को लॉक डाउन से अलग रखा गया है. इस लिहाज से बिहार में ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से कोरोना संकट के बीच लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से मदद की राशि भेजी जानी है. ऐसे में बैंकों की भूमिका बड़ी हो जाती है कि सीएम ने राज्य की जनता को आश्वस्त किया है कि बिहार में कैट की कोई कमी नहीं है. एटीएम भी पहले की तरह खुले हुए हैं, हालांकि उन्होंने आप लोगों से डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की अपील भी की है.

टैग्स