ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Jio ने अपने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

DESK : नए साल में रिलांयस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए सभी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री करने का ऐलान किया है.जिसके बाद अब 1 जनवरी 2021 से सभी लोकल वॉयस कॉल्स फ्री होंगे.

Jio ने  अपने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री
Anamika
2 मिनट

DESK : नए साल में रिलांयस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए सभी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री करने का ऐलान किया है.जिसके बाद अब 1 जनवरी 2021 से सभी लोकल वॉयस कॉल्स फ्री होंगे. 

आपको बता दें कि टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया  द्वारा डोमेस्टिक वॉयस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस लगाने के बाद  कुछ महीने पहले रिलायंस जियो ने जियो से दूसरे नंबर पर लोकल कॉल्स के लिए पैसे लेने शुरू किए थे. इसके लिए कई प्लान भी लॉन्च किए गए थे. 

लेकिन अब ट्राई ने  1 जनवरी से डोमेस्टिक वॉयस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्जेस बंद करने का ऐलान किया है, जिसके बाद अब रिलांयस जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अलग से पैसे नहीं लेने का ऐलान किया है.  रिलायंस जियो ने भी लोकल ऑफनेट कॉल्स को फ्री करने का ऐलान कर दिया है.  

हालांकि यहां कंपनी ने साफ किया है कि फ्री ऑफ नेट कॉलिंग का ये मतलब नहीं है कि जियो कस्टमर्स बिना किसी प्लान ऐक्टिवेट किए ही फ्री कॉलिंग कर पाएंगे. पहले के जो प्लान्स हैं वो वैसे ही काम करेंगे. यानी जितनी आपके प्लान की  वैलिडिटी है अब उसमें ऑन नेट और ऑफ नेट कॉलिंग के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा.