ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Jio ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, ये दो सस्ते प्लान्स किए बंद...

DESK : टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए इसी साल के शुरूआत में शुरू किए गए अपने दो सबसे सस्ते प्लान को बंद कर दिया है. Reliance Jio ने 49 रुपए औ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को झटका देते हुए इसी साल के शुरूआत में शुरू किए गए  अपने दो सबसे सस्ते प्लान को बंद कर दिया है. Reliance Jio ने 49 रुपए और 69 रुपए के दोनों प्लान को बंद कर दिया है

69 रुपये के प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी के लिए कुल 7GB का डेटा और 25 मुफ्त एसएमएस मिलते थे. प्रीपेड प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-जियो नेटवर्क पर 250 मिनट फ्री कॉलिंग के लिए मिलते थे. प्लान के अतिरिक्त बेनेफिट्स में जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता था. वहीं  49 रुपये वाले प्लान में भी14 दिन की वैलिडिटी के लिए केवल 2GB डेटा के साथ जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता था. बता दें कि इन दोनों  Jio प्लान पर शार्ट टर्म वैलिडिटी ऑफर की जाती है. यह प्लान इस साल के फरवरी में ही लॉन्च किया गया था, जिसमें 14 दिनों की वैलिडिटी  दी जाती थी. 

यह प्लान जियो वेबसाइट पर अलग कैटेगरी के तहत लिस्ट किए गए थे. अभी इन रिचार्ज प्लान को दो कैटेगरी में Jio all in one plan और jioPhone 153 में बांट दिया है. इन दोनों प्लान के बंद होने के बाद Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 75 रुपए का हो गया है, जिसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिट दी जाएगी औऱ  30GB डाटा  के साथ ही साथ 50SMS भी ग्राहकों को मिलते हैं.