ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

JIO के बाद AIRTEL ने भी लॉन्च किया अपना विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 'ब्लूजींस’

Desk : कोरोना काल में लॉकडाउन और सोशल डिसटेनसिंग का पालन करते हुए जब ज्यादा से ज्यादा काम को डिजिटली निपटाने की कोशिश हो रही है. ऑनलाइन क्लास करना हो या ऑफिस की माटिंग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

Desk :  कोरोना काल में लॉकडाउन और सोशल डिसटेनसिंग का पालन करते हुए जब ज्यादा से ज्यादा काम को डिजिटली निपटाने की कोशिश हो रही  है. ऑनलाइन क्लास करना हो या ऑफिस की माटिंग सब कुछ वर्चुअल हो रहा है. इस मौके का फायदा उठाते हुए जियो ने हाल ही में जियोमीट लांच किया था.

जियो को टक्कर देने के लिए अब भारती एयरटेल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस शुरू की है. एयरटेल ने इसका नाम 'एयरटेल ब्लूजींस' रखा है. अमेरिका की दिग्गज दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन के साथ पार्टनरशिप में इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्‍लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया गया है. इस मौके पर भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि ''एयरटेल ब्लूजींस एक सुरक्षित वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग सॉल्‍यूशन है. हम यूजरों की प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

एयरटेल की यह सुविधा शुरुआत में केवल एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगी. जबकि जियो मीट एंटरप्राइज़ेस और ग्राहक दोनों के लिए उपलब्ध है. एयरटेल ब्लूजींस की यह सुविधा शुरुआती तीन महीने के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगी लेकिन बाद में इस सुविधा के लिए मार्केट रेट ग्राहकों को देना होगा. ट्रायल को एक्टिवेट कराने के लिए ग्राहक एयरटेल की वेब साइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होगा. इसके बाद 24 घंटे के अंदर मुफ्त ट्रायल सेवा एक्टिवेट हो जाएगी.