ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

'गुजरात मॉडल' से होगा बिहार का विकास, उद्योग मंत्री ने की सूरत के कारोबारियों से निवेश कीअपील

PATNA : पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के पहले दिन आज बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के सूरत पहुंचे। इस मौके पर उन्होनें सूरत के कई कारोबारियों और इ

FirstBihar
Anurag Goel
1 मिनट

PATNA : पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के पहले दिन आज बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के सूरत पहुंचे। इस मौके पर उन्होनें सूरत के कई कारोबारियों  और इन्वेस्टर्स के साथ मीटिंग की। उद्योग मंत्री ने मीटिंग में उद्योगपतियों के साथ  बिहार में उद्योगों के विकास और संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत के मशहूर हीरा व्यापारी और हरे-कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक शिवजी भाई ढोलकिया से भी मुलाकात की।

उद्योग मंत्री ने उम्मीद उम्मीद जताई है कि यह दौरा बिहार में उद्योगों के लिए सकारात्मक पहल साबित होगी और दूसरे राज्यों के इन्वेस्टर्स को बिहार की ओर अधिक से अधिक आकर्षित किया जा सकेगा।

पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के दौरान उद्योग मंत्री  श्याम रजक सूरत के अलावा अहमदाबाद, पुणे और मुम्बई भी जाएंगे। जहां वे बिजनेसमैन इन्वेस्टर्स से मुलाकात के साथ-साथ इन्वेस्टर रोड शो भी करेंगे।



टैग्स