ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

फ्री टॉकटाइम, ब्रॉडबैंड और ज्यादा वैलिडिटी सबकुछ मिल रहा लॉकडाउन में, सभी मोबाइल कंपनियां दे रही ऑफर

DESK : लॉकडाउन में घर बैठकर अब आपको बोर होने की जरूरत नहीं है। इस दौर में मोबाइल कंपनियों ने ऑफर की भरमार लगा दी है। प्रीपेड यूजर्स को बड़ा फायदा मिल रहा है। एयरटेल, वोडाफोन,

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन में घर बैठकर अब आपको बोर होने की जरूरत नहीं है। इस दौर में मोबाइल कंपनियों ने ऑफर की भरमार लगा दी है। प्रीपेड यूजर्स को बड़ा फायदा मिल रहा है। एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, जियो और बीएसएनएल सभी ने प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। सभी टेलीकॉम कंपनियों ने यूजर्स के प्रीपेड अकाउंट में10 रुपये का टॉकटाइम दिया है। इसके अलावा 17 अप्रैल तक वैलिडिटी भी बढ़ा दी गई है।  यानी इस दौरान अगर इन यूजर्स की वैलिडिटी खत्म होती है तो इन्हें अभी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।


रिलायंस जियो  ने  अपने सभी कस्टमर्स को 17 अप्रैल तक के लिए 100 मिनट का टॉकटाइम और 100 टेक्स्ट मैसेज देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि अगर यूजर्स की वैलिडिटी खत्म हो गई है तो भी उनके नंबर पर कॉल्स आते रहेंगे. इसके अलावा कंपनी ने जियो फाइबर पर भी ऑफर के तहत वर्क फ्रॉम होम के लिए ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है।कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान कंपनी बिना सर्विस चार्ज के बेसिक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी यूजर्स को देगी। कंपनी के मुताबिक ये बेसिक सर्विस 10Mbps वाली होगी और 100GB डेटा लिमिट होगा। डेटा खत्म होने के बाद आप कम स्पीड से इंटरनेट ऐक्सेस कर सकते हैं। 10Mbps से ज्यादा स्पीड के लिए आपको रिचार्ज करने की जरूरत होगी।  कंपनी ने कहा है कि ये सुविधा वहीं मिल पाएगी जहां जियो फाइबर की कनेक्टिविटी है।


भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स की वैलिडिटी एक्स्टेंड कर रही है। ये वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ाई गई है. ये कम आमदनी वाले यूजर्स के लिए है।कंपनी के एक स्टेटमेंट के मुताबिक टोटल 8 करोड़ यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।इस कंपनी ने भी अपने लो इनकम वाले प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक एक्स्टेंड किया है। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट में 10 रुपये ऐड करने का भी ऐलान किया है। हालांकि कंपनी सिर्फ उन प्रीपेड यूजर्स को 10 रुपये का टॉकटाइम देगी जो फीचर फोन यूज करते हैं।  वहीं बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी को बढ़ा कर 20 अप्रैल तक कर दिया है। 


टैग्स