ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

ईपीएफ ने किया नियमों में बदलाव, अब नॉमिनी को मिलेगा पहले से ज्यादा क्लेम

DESK : कोरोना काल में देशभर के 4.5 करोड़ लोगों को ईपीएफओ ने बड़ी राहत दी है. अब यदि किसी ईपीएफ सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को अब इश्योरेंस के 6 लाख की

ईपीएफ ने किया नियमों में बदलाव, अब नॉमिनी को मिलेगा पहले से ज्यादा क्लेम
Anamika
2 मिनट

DESK :   कोरोना काल में देशभर के 4.5 करोड़ लोगों को  ईपीएफओ ने बड़ी राहत दी है. अब यदि किसी ईपीएफ सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को अब इश्योरेंस के 6 लाख की जगह 7 लाख रूपए मिलेंगे. ईपीएफओ की पेंशन-ईडीएलआई कमेटी ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है. इस बदलाव के साथ ही पुराने पेंशन स्कीम “पेंशन स्कीम 1995” में बदलाव करने की तैयारी कर ली है. 

ईपीएफओ ने अंशधारक की बीमारी, दुर्घटना, असामायिक या स्वाभाविक मौत पर 1976 से इम्प्लॉयज डिपॉजिट लिंक्ड इन्श्योरेंस स्कीम शुरू कर रखी है. इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य हरभजन सिंह ने बताया कि पेंशन कमेटी ने नए फैसले को मंजूरी दे दी है. इसके लिए हाई पॉवर कमेटी गठित कर दी गई है.इस पर औपचारिक मुहर आज सीबीटी की बैठक में लगेगी. इस बदलाव में न्यूनतम इंश्योरेंस की धनराशि पहले की तरह ढाई लाख ही रहेगी. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनपीएस की तर्ज पर पीएफ सदस्यों के लिए नई पेंशन स्कीम लाई जा रही है. बोर्ड सदस्यों को एजेंडा दिया गया है पर प्रावधानों को साफ नहीं किया गया था. इसलिए सोमवार को हुई पेंशन-ईडीएलआई कमेटी में सभी सदस्यों ने विरोध कर दिया.

इस प्रावधान के अंतरगत यदि किसी अंशधारक की अचानक मौत हो जाती है तो नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी बीमा राशि के लिए फार्म-5 भरकर क्लेम कर सकता है. नॉमिनी अगर माइनर है तो उसकी तरफ से गार्जियन क्लेम कर सकता है. इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी को डेथ सर्टिफिकेट, सक्सेशन सर्टिफिकेट और बैंक ब्योरा देना होगा. अगर क्लेम का 30 दिनों के अन्दर भुगतान नहीं हुआ तो नॉमिनी को 12 फीसदी ब्याज अतिरिक्त मिलेगा.