ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

EMI चुका रहे लोगों को RBI ने दी बड़ी राहत, अब 6 महीने तक पैसा नहीं देंगे तो बैंक कुछ नहीं बोलेगा...

DESK : आरबीआई ने होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन कर्ज की ईएमआई चुका रहे लोगों को एक बार फिर से बड़ी राहत दी है. अगर आप चाहें तो जून, जुलाई और अगस्त की अपनी EMI को होल्ड कर सकते हैं. अब आरबीआई के नए 3 मही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : आरबीआई ने होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन कर्ज की ईएमआई चुका रहे लोगों को एक बार फिर से बड़ी राहत दी है. अगर आप चाहें तो जून, जुलाई और अगस्त की अपनी EMI को होल्ड कर सकते हैं. अब आरबीआई के नए 3 महीनों के लिए मोहलत के ऐलान के बाद ग्राहकों को कुल 6 महीने की छूट मिल जाएगी. मतलब कि अगर आप अगले 3 महीने तक अपने लोन की ईएमआई नहीं देते हैं तो बैंक दबाव नहीं डालेगा. 

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोन मोरोटोरियम में 3 महीने की छूट का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि लॉकडाउन बढ़ने से मोरोटॉरियम और दूसरी राहते तीन महीने तक और बढ़ाई जा रही हैं. अब ईएमआई देने पर राहत 1 जून से 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाई जा रही है.

बता दें कि आरबीआई को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा क्योंकि लॉकडाउन के जारी रहने से लोगों की आय का फ्लो फिर से सुचारू नहीं हो पाया है. काम से लेकर बिजनेज तक ठप पड़े हैं. ऐसे में आरबीआई का यह फैसला लोगों के लिए राहत भरा है.  यह कर्ज लेने वालों और बैंकों दोनों के लिए इस मुश्किल वक्त में मददगार रहेगा.