ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजाबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजा

दरभंगा में उत्तर बिहार के पहले टाउनशिप की वीणा वाटिका ने की शुरुआत

DARBHANGA : एयरपोर्ट की सुविधा मिलने के बाद से दरभंगा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शुक्रवार को इसके बगल में दिल्ली मोड़ पर नॉर्थ बिहार का पहला टाउनशिप वीणा वाटिका की शुरु

दरभंगा में उत्तर बिहार के पहले टाउनशिप की वीणा वाटिका ने की शुरुआत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA : एयरपोर्ट की सुविधा मिलने के बाद से दरभंगा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शुक्रवार को  इसके बगल में दिल्ली मोड़ पर नॉर्थ बिहार का पहला टाउनशिप वीणा वाटिका की शुरुआत हुई। दरभंगा में पहली बार 500 से अधिक फ्लैट किसी सोसाइटी में बन रहे हैं। रेरा से मान्यता प्राप्त वीणा वाटिका एक विश्वस्तरीय टाउनशिप बनने जा रहा है। इस सोसाइटी में आधे से अधिक जगह में लोगों के लिए सुविधाओं को स्थान दिया गया है। इससे खुली हवा के बीच, शांत एवं मनोरम वातावरण का अहसास यहां रहने वालों को मिलेगा।


वीणा वाटिका टाउनशिप के चेयरमैन कृष्ण कांत ठाकुर ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। दिन भर हजारों लोगों का आगमन होता रहा। खरीदने वालों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए थे जहां लोगों की भीड़ बुकिंग एवं अन्य जानकारियां देर रात तक एकत्र करने में लगी हुई थी। इस सोसाइटी में बच्चों के लिए इंडोर एवं आउटडोर खेल की व्यवस्था रहेगी। बुजुर्गों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य को देखते हुए विशेष लॉन, योगा सेंटर एवं अन्य कई सुविधाओं का समावेश किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह सोसाइटी रहने वालों के लिए महफूज जगह होगी।


यहां रहने वालों को पार्टी और मीटिंग हॉल के साथ ही टेरेस गार्डन एवं स्वीमिंग पूल, स्काई वाक, मेडिटेशन हॉल, एटीएम, दुकान के साथ सत्तर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सोसाइटी का अपना एम्बुलेंस होगा जिससे आपात स्थिति में उपयोग किया जा सकता है। इसके डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि हमारा मकसद लोगों को एक विश्वस्तरीय एवं विश्वसनीय आशियाना उपलब्ध कराना है वो भी उनके बजट में। इस अवसर पर बद्री पूर्वे ने कहा कि दरभंगा के लोगों के लिए सभी मुख्य जगहों से नजदीक यह सोसाइटी मिथिला के लिए गर्व की बात है।


दरभंगा में भी अब बड़े शहरों की तर्ज पर अपार्टमेंट बन रहे हैं पर वीणा वाटिका ऐसी पहली सोसाइटी होगी जहां लोगों को हर सुविधाएं मेट्रो सिटी के तर्ज पर मिलेंगी। मिथिला में गुणवत्ता एवं आधुनिकीकरण का समावेश पहली बार लोगों को देखने को मिलेगा। यही कारण है कि यह सोसाइटी अभी से लोगों की पसंद बन गया है एवं हर जगह इसके चर्चे हो रहे हैं।

टैग्स