ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

‘कोरोना वॉरियर’ को मिल रही है हवाई यात्रा में बड़ी रिआयत, जाने किसने की घोषणा

DESK : कोरोना संकट काल में डॉक्टरों और नर्सों द्वारा किये गए काम को सराहते हुए देश की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया है. इंडिगो ने कल घोषणा की है कि वो ड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट काल में डॉक्टरों और नर्सों द्वारा किये गए काम को सराहते हुए देश की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया है. इंडिगो ने कल घोषणा की है कि वो डॉक्टरों और नर्सों को यात्रा की बुकिंग कराने पर 25 प्रतिशत तक रियायत देने वाला है.


इस संकट के घड़ी में, लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों और नर्सों को ये सुविधा 1 जुलाई 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक दी जाएगी. इसके लिए एयरलाइन ने ‘टफ कुकी' नाम से एक अभियान चलाया है. किराए में रिआयत लेने के लिए चेकइन करते समय उन्हें अपने अस्पताल का पहचान पत्र दिखाना होगा. साथ ही टफ़ कुकी कैंपेन के तहत 25% का डिस्काउंट लेने के लिए इंडिगो की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करना होगा.


इन कोरोना वॉरियर के यात्रा को रोमांच से भरने के लिए चेकइन के समय उन्हें एक 'कुकी टिन' दिया जायेगा, उसके बाद बोर्डिंग गेट पर उनके नाम की उद्घोषणा करते हुए स्वागत किया जायेगा. इन के साथ ही विमान में दिये जाने वाले पीपीई किट पर 'टफ कुकी' का स्टीकर लगा होगा जो इनकी पहचान कराएगा. विमान के अन्दर भी उनके नाम की उद्घोषणा कर उनका स्वागत किया जायेगा.


बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इंडिगो ने एक फ्लैक्सिबल पेमेंट स्कीम 'फ्लैक्स पे'  लॉन्च किया था. इसके तहत बुकिंग के समय कुल किराये की राशि का केवल 10 फीसद का भुगतान करना होगा, बाकी बची 90 फीसदी बाद में दे सकते हैं. लेकिन ये राशि यात्रा से 15 पहले भर देना होगा. अगर आप बची 90 फीसद राशि का भुगतान किए बिना बुकिंग रद्द कर देते हैं तो आपकी यह 10 फीसद राशि नहीं रिफंड होगी.