ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

कोरोना इन्फेक्शन के खतरे से बचाता है कैशलेस ट्रांजेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

DESK : दुनिया भर में बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इस बीमारी का पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था लेकिन अब पुरे विश्व में इसके 145810 मामले सामने आ च

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : दुनिया भर में बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इस बीमारी का पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था लेकिन अब पुरे विश्व में इसके 145810 मामले सामने आ चुके है. वही भारत में अभी तक 86 लोग संक्रमित पाए गए है. इस महामारी का असर देश की अर्थ व्यस्था पर भी पड़ने लगी है. इस वजह से भारत समेत पुरे विश्व की इकोनॉमी लड़खड़ा रही है, शेयर मार्केट दिन प्रतिदिन निचले स्तर को छूते जा रहा है. कल इस वजह से निफ्टी के कारोबार को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था.


भारत सरकार की तरफ से तमाम प्रयास किये जा रहे है. सरकार ने सार्क देशों को एक जुट हो कर इस वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए काम करने की अपील की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि हमारी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है. विभिन्न स्तरों पर सरकारें और लोग इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. दक्षिण एशिया जहां वैश्विक आबादी की एक बड़ी संख्या रहती है को यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि हमारे लोग स्वस्थ रहें.इसे बचने के लिए लोगों को साफ-सफाई की नसीहत भी दी जा रही है. पर क्या आपको पता है कि हम अपनी आदतों में छोटे छोटे बदलाव कर के अपने आप को इस वायरस से बचा सकते है. कैशलेस पेमेंट भी एक आसन माध्यम है इस वायरस से बचने का. आइए जानते हैं किस तरह से:-

कैसे फैल सकता है वायरस ?

नोट और सिक्के वायरस फैलाने का एक बहुत बड़ा जरिया बन सकता है. बाजार में जो कॉइन और करेंसी चलते है वो अलग-अलग हाथों में जाते है. लोग इन्हें   जहां रखते है वहां सबसे ज्यादा वायरस होने की संभावना होती है. आप ये नहीं जान सकते की कैश किन हाथों में गया होगा. इस वजह से आप कैशलेस ट्रांजेक्शन करे.

कैशलेस पेमेंट का क्‍या मतलब?

कैश की जगह लोग कैशलेस पेमेंट यानि ऑनलाइन पेमेंट या कांटेक्ट लेस कार्ड पेमेंट का इस्तेमाल करे. कांटेक्ट लेस डेबिट या क्रेडिट का भी इस्तेमाल करे. इस वजह से आप कैश के लेनेदेन से बच सकते हैं. इससे वायरस के सक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है. जाने अनजाने किसी भी माध्यम के जरिये आपके शरीर में यह वायरस आ सकता है, इसलिए हमें हर तरह से सावधानी बरतनी चाहिए.