ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बेगूसराय में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की हुई समीक्षा, बैठक में मंत्री शाहवाज हुसैन ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

BEGUSARAI: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को बेगूसराय जिला समाहरणालय में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के साथ बैठक की। जिसमें उद्योग विभाग से संबंधित कई योजनाओं क

बेगूसराय में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की हुई समीक्षा, बैठक में मंत्री शाहवाज हुसैन ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को बेगूसराय जिला समाहरणालय में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के साथ बैठक की। जिसमें उद्योग विभाग से संबंधित कई योजनाओं की समीक्षा की गयी।


बिहार सरकार का बेगूसराय जिले में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक बेगूसराय समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल सभागार कक्ष में हुई। इस बैठक में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बेगूसराय जिले में उद्योग विभाग से संबंधित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ,जिला औद्योगिक नव परिवर्तन योजना के साथ-साथ बिहार राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जिले में कार्यरत एवं अनुदान प्राप्त इकाइयों व लोहिया नगर स्थित रेशम फार्म की समीक्षा की। 


सरकारी द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और इसमें गति लाने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, उद्योग विभाग के डायरेक्टर पंकज दीक्षित, एडीएम बलागउद्दीन, डीडीसी सुशांत कुमार, उद्योग विभाग के जीएम डीआईसी राजकुमार शर्मा, बिजली विभाग से बरौनी और बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


बेगूसराय में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं की हुई समीक्षा, बैठक में मंत्री शाहवाज हुसैन ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता