ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

ATM से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव, 5000 रुपए से ज्यादा निकालने पर देना पड़ेगा चार्ज

DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक बार फिर बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे सकता है. अब एटीएम से पांच हजार से ज्यादा कैश निकालने पर आपको एकस्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. इ

ATM से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव, 5000 रुपए से ज्यादा निकालने पर देना पड़ेगा चार्ज
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस काल में एक बार फिर बैंक अपने ग्राहकों को झटका दे सकता है. अब एटीएम से  पांच हजार से ज्यादा कैश निकालने पर आपको एकस्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है. इस मामले पर आरबीआई विचार कर रहा है.

दरसल आरबीआई ने एटीएम शुल्क पर पुनर्विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने एक बार में एटीएम से पांच हजार रुपये से ज्यादा निकालने पर चार्ज वसूलने की सिफारिश की है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये चार्ज लगाने की तैयारी है. इसके साथ ही आरबीआई बड़े शहरों में एटीएम की संख्या कम करके 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों में एटीएम का चलन बढ़ाना चाहता है.

कमेटी की तरफ से की गई सिफारिशें के अनुसार  एटीएम से एक बार में 5 हजार से ज्यादा की निकासी पर बैंक ग्राहक से 24 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज वसूल सकता है. अभी आप पांच बार तक ट्रांजेक्शन फ्री कर सकते हैं. लेकिन नए नियम के अनुसार अब 5 हजार से ज्यादा की रकम निकालने पर आपको 24 रुपया चार्ज देना पड़ सकता है.