ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

11-12 जून को फारबिसगंज में प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित करेगी पनोरमा ग्रुप, सीमांचल के लोगों को मिलेगा लाभ

ARARIA: रियल एस्टेट के क्षेत्र में अग्रणी पनोरमा ग्रुप आने वाले दिनों में सीमांचल में कार्य शुरू करने जा रही है। इसको लेकर 11 और 12 जून 2022 को फारबिसगंज स्थित होटल ज्योति में Prop

11-12 जून को फारबिसगंज में प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित करेगी पनोरमा ग्रुप, सीमांचल के लोगों को मिलेगा लाभ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: रियल एस्टेट के क्षेत्र में अग्रणी पनोरमा ग्रुप आने वाले दिनों में सीमांचल में कार्य शुरू करने जा रही है। इसको लेकर 11 और 12 जून 2022 को फारबिसगंज स्थित होटल ज्योति में Property Expo 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी पनोरमा ग्रुप पूर्णिया के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी। अररिया के फारबिसगंज स्थित होटल ज्योति में शनिवार को पनोरमा ग्रुप की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पनोरमा ग्रुप पूर्णिया के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि पनोरमा ग्रुप को पिछले 6 सालों के भीतर पूर्णिया समेत सीमांचल के लोगों का अपार स्नेह मिला है। लोगों के असीम प्यार का ही नतीजा है कि महज 6 साल में ही रियल एस्टेट के क्षेत्र में बिहार भर में पहला स्थान मिला है।


संजीव मिश्रा ने बताया कि कि अब सीमांचल इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड(पनोरमा ग्रुप) फणीश्वरनाथ रेणु की धरती फारबिसगंज में भी अपना कार्य शुरू करेगी। जिसको लेकर आगामी 11 और 12 जून 2022 को फारबिसगंज स्थित होटल ज्योति में Property Expo 2022 का आयोजन करने जा रही हैं। जिसमें हर तबके के लोगों को उनके बजट अनुसार घर खरीदने का मौका मिलेगा।


उन्होंने बताया कि पनोरमा ग्रुप पूर्णिया में घर, मॉल, दुकान के साथ-साथ बिहार का सबसे पहला अल्ट्रा लग्ज़री प्रोजेक्ट ई होम्स पनोरमा का भी निर्माण जारी हैं। जिसे लोग अपने बजट के अनुसार उचित मूल्यों में खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि पनोरमा ग्रुप का एक ही उदेश्य हैं कि लोग अपनी जमीन अपना मकान लेकर अपने घरों में रह सकें। इनके साथ-साथ पनोरमा ग्रुप शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है।

टैग्स