ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

आसान हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, शुल्क भी हुए कम

PATNA : बिहार में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है. अब लोग घर बैठे भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. इतना ही नहीं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगन

आसान हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, शुल्क भी हुए कम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो गया है. अब लोग घर बैठे भी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. इतना ही नहीं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगने वाला शुल्क भी अब कम हो गया है. पहले के मुकाबले अब लोगों को 50 रुपये कम देने होंगे. बता दें कि पहले लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 790 रुपये लगते थे लेकिन अब 1 दिसंबर से यह शुल्क घटकर 740 रुपये हो गया है. 


इसके अलावा आवेदक मनपसंद तिथि का स्लॉट भी बुक करा सकते हैं. आपकी चयन की गई तिथि पर ड्राइविंग परीक्षा देने के लिए आना होगा. इसमें वाहनों के विषय में ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है. परिणाम ऑन द स्पॉट मिलता है. उसी समय लर्निंग लाइसेंस बनाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाती हैं. पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासी पता के रूप में वोटर कार्ड, बैंक या डाकघर का पासबुक, बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि लेकर जाना पड़ता है. 


परीक्षा में पास होने के बाद लाइसेंस डाक के माध्यम से अपने आप घर पर पहुंच जाता है. जिला परिवहन कार्यालय ड्राइविंग लाइसेंस डाक से घर भेजता है. यानी अब लोगों को जिला परिवहन कार्यालय आने की जरूरत नहीं हैं.