ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

1 फरवरी से होने जा रहे हैं कई बदलाव, आपके पॉकेट पर पड़ेगा सीधा असर

DESK : 1 फरवरी से 2020 से कई बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपके रोजमर्रा के लाइफ और पॉकेट पर पड़ेगा. एक फरवरी को ही Finance Minister निर्मला सीतारमण वर्ष 2020-21 का बजट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : 1 फरवरी से 2020 से कई बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपके रोजमर्रा के लाइफ और पॉकेट पर पड़ेगा. एक फरवरी को ही Finance Minister निर्मला सीतारमण वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी, जिसका भी सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. 

1 फरवरी से ये होगा बड़ा बदलाव-

1.LIC की बंद होगी 23 पॉलिसी

31 जनवरी के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम 23 पॉलिसी हमेशा के लिए बंद करने जा रही है. IRDAI ने नवंबर 2019 के अंत में LIC को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे. 

2. कई फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp-

1 फरवरी से पुराने एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में WhatsApp काम करना बंद कर देगा. हालांकि WhatsApp ने पिछले साल ही इसकी जानकारी दे दी थी कि साल 2020 में 1 फरवरी से IOS8 और उससे पुराने वर्जन में WhatsApp सपोर्ट करना बंद कर देगा. इसके साथ ही एंड्रॉयड 2.3.7 के वर्जन में भी WhatsApp नहीं चलेगा. 

3. मोबाइल फोन समेत कई आइटम होंगे महंगे-

खबर के अनुसार 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में सरकार घरेलू इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए कम से कम 50 आइटम पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है. अगर ऐसा होता है तो इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स, मोबाइल फोन चार्जर, इंडस्ट्रियल केमिकल, लैंप, लकड़ी के फर्नीचर,कैंडल, आर्टिफिशयल ज्‍वैलरी समेत कई आइटम महंगे हो सकते हैं.  

4. 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी-

अपनी कई मांगों को लेकर 1 फरवरी को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे.