बिहारBIHAR: कंपाउंडर के बेटे ने नीट में 390 रैंक हासिल कर पिता का सपना किया साकार, पहले प्रयास में मिली सफलता
सुरहापट्टी, दरभंगा के प्रिंस राज ने पहले प्रयास में ही नीट यूजी परीक्षा में अपनी श्रेणी में 390वीं रैंक प्राप्त की। उनके पिता प्रकाश झा, जो एक कंपाउंडर हैं, के सपने को साकार करते हुए प्रिंस ने पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया।











