ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

किशनगंज में शुरुआती बारिश में सड़क धंसी, बाल-बाल बची स्कॉर्पियो, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

किशनगंज के कोचाधामन स्थित सराय पॉवर सब स्टेशन के पास डीबी 50 रोड ध्वस्त हो गई, जिससे सोंथा और रहमतपाड़ा के बीच आवाजाही ठप हो गई। भारी बारिश के कारण सड़क धंसने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। यह घटना सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा....

bihar
पहली बारिश में खुल गई पोल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित सराय पॉवर सब स्टेशन के पास डीबी 50 रोड के ध्वस्त होने से सोंथा और रहमतपाड़ा के बीच आवाजाही ठप हो गई है। यह घटना भारी बारिश के कारण हुई है, जिससे सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इस घटना में एक स्कॉर्पियो सड़क के गड्ढे में समाने से बाल-बाल बच गई।


गनीमत रही कि स्कॉर्पियों में सवार लोग सुरक्षित निकाले गये। अन्यथा यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क 2017 के बाद तीसरी बार धंसी है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


इससे पहले भी जिले में कई पुल और सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी जांच दिल्ली की टीम द्वारा की गई थी। अब जबकि बारिश की शुरुआत भी पूरी तरह से नहीं हुई है, ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति से जनता में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

किशनगंज में शुरुआती बारिश में सड़क धंसी, बाल-बाल बची स्कॉर्पियो, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवालकिशनगंज में शुरुआती बारिश में सड़क धंसी, बाल-बाल बची स्कॉर्पियो, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवालकिशनगंज में शुरुआती बारिश में सड़क धंसी, बाल-बाल बची स्कॉर्पियो, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

टैग्स