ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

'जिंदगी खंड-खंड बा नीतीश बाबू ...', नीतीश कुमार की वाराणसी रैली से पहले बोले BJP सांसद ... आव फरिया ल...

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी जाने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार का 24 दिसंबर को रैली प्रस्तावित है। इस रैली को लोकसभा चुनाव से सीधा

'जिंदगी खंड-खंड बा नीतीश बाबू ...', नीतीश कुमार की वाराणसी रैली से पहले बोले BJP सांसद ... आव फरिया ल...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी जाने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार का 24 दिसंबर को रैली प्रस्तावित है। इस रैली को लोकसभा चुनाव से सीधा-सीधा जोड़कर देखा जा रहा है। इसको लेकर लगातार बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद रवि किशन  ने सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। 


रवि किशन ने नीतीश कुमार के वाराणसी आगमन को लेकर कहा कि "महादेव की नगरी है, आएं। हमने सुना है कि जहां कण-कण में शिव हैं वहां नीतीश कुमार आ रहे हैं। नीतीश कुमार को मैं क्षमा के साथ कहना चाहता हूं क्योंकि बहुत बड़े लीडर हैं वो, आव फरिया ल... "। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के नेता हैं, कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बनाने वाले नेता हैं। 


वहीं, इस देश को पांच ट्रिलियन डॉलर पर ले जाने वाले नेता हैं, उनसे आप (नीतीश कुमार) लड़ने आ रहे हैं? मैं इतना ही कहना चाहूंगा, आव फरिया ल महादेव की नगरी में... देखल जाई"। वहीं इस सवाल पर कि नीतीश कुमार अन्य राज्यों में भी जा रहे हैं इस पर कहा, "जहां भी जाना है जाएं। पहले बनारस में प्रधानमंत्री से फरिया लें. यही कहेंगे कि जिंदगी खंड-खंड बा नीतीश बाबू..."


आपको बताते चलें कि, इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने इसी महीने 'मोदी की गारंटी' कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया था। बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 400  सीट जीत रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने नीतीश कुमार के दौरे को लेकर यह बात कही है।