ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना : 2 मार्च को जानी थी युवक की बारात, शादी से बचने के लिए अपनी ही मौत का रचा ड्रामा, गोली मारने वाली फोटो कर दिया वायरल

PATNA : घरवालों ने बेटे की शादी तय कर दी तो बेटे ने अपनी ही मौत का ड्रामा रचकर फोटो वायरल कर दी. बेटे की डेड बॉडी का फोटो देखते ही घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में लोग पुलिस के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : घरवालों ने बेटे की शादी तय कर दी तो बेटे ने अपनी ही मौत का ड्रामा रचकर फोटो वायरल कर दी. बेटे की डेड बॉडी का फोटो देखते ही घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में लोग पुलिस के पास पहुंच गए. 

मामला फतुहा के शाहजहांपुर थाना इलाके के नूरीचक की है. पुलिस महकमें में भी डेड बॉडी की फोटो देखकर हड़कंप मच गया, लेकिन गौर से देखने के बाद फतुहा पुलिस को शक हुआ और चार घंटे के अंदर ही पूरे ड्रामे का पर्दाफास करते हुए लड़के को बरामद कर लिया. पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है. सूरज ने बताया कि वह अभी पढ़ाई करना चाहता है पर घरवाले उसकी शादी करा रहे हैं, जिससे बचने के लिए उसने अपनी मौत का ड्रामा किया.

बताया जाता है कि नूरीचक का रहने वाला सूरज फतुहा में किराये पर रह कर पढ़ाई कर रहा था. घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी और 2 मार्च को उसकी बारात थी. लेकिन गुरुवार को ही वह घर से गायब हो गया और सबलपुर चला गया. 

रात में बह अपने दोस्त की मदद से अपनी हत्या का ड्रामा किया और फोटो वायरल करवा दिया. उसने जमीन पर लेटकर एक फोटो क्लिक कराई, जिसमें वह माथे पर गाढ़ा लाल रंग गिरा लिया. फोटो देखने से यह लग रहा था कि किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है.   


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें