ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

युवा ही वापस लाएंगे बिहार का खोया गौरव और गरिमा, 'लेट्स इंस्पायर बिहार' ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस

PATNA : बिहार के तेज तरार आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव के तरफ से चलाए जा रहे 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान का दूसरा स्थापना दिवस राजधानी पटना में मनाया गया। जिसमें राज्य क

युवा ही वापस लाएंगे बिहार का खोया गौरव और गरिमा, 'लेट्स इंस्पायर बिहार' ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के तेज तरार आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव के तरफ से चलाए जा रहे  'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान का दूसरा स्थापना दिवस राजधानी पटना में मनाया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही युवा शक्ति पर बढ़ावा देने को लेकर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।  इसको लेकर कई जिलों से युवाओं को आमंत्रित किया गया। 


वहीं, राजधानी पटना में आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव समेत इन दिग्गजों को सुनने एकत्र हुए युवाओं ने कहा कि, जो काम आज बिहार के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव कर रहे हैं। यह हमें बहुत पहले ही करना चाहिए था। इसके जरिए ही बिहार आगे बढ़ेगा और राज्य का खोया हुआ गौरव और गरिमा वापस होगी। ऐसे में लेट्स इंस्पायर बिहार के अलग-अलग चैप्टर के जरिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। 


मालूम हो कि, 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान के जरिए कई  चैप्टर के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें गार्गी चैप्टर के माध्यम से झुग्गी में रहने वाले बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दिया जा रहा है। इसके लिए समर्पित गार्गी पाठशाला पटना में 5 केन्द्रों में सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में कुछ केन्द्र भी चल रहे है। इसी तरह, जीवक चैप्टर समाज के वंचित वर्गों के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य, देखभाल जांच और दवाओं का वितरण प्रदान करता है। आर्यभट्ट चैप्टर बिहार के युवा आबादी के बीच उनके जीवन के शुरुआती चरण से ही वैज्ञानिक स्वभाव को प्रोत्साहित करता है। एक विशेष चैप्टर स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने और हमारे पर्यावरण के प्रति पारिस्थितिक अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए समर्पित है। उद्यमिता चैप्टर स्टार्ट-अप्स और निवेशकों को जोड़ने का प्रयास करता है और पहले ही बिहार में बड़े पैमाने पर 3 स्टार्ट-अप्स शिखर सम्मेलन आयोजित कर चुका है। 


आपको बताते चलें कि,हाल ही में पटना बुक फेयर, 2022 के दौरान एक सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां लोगों को यह समझाने के लिए कि लेट्स इंस्पायर बिहार का विचार क्या है, एक 'एलआईबी स्टॉल' स्थापित किया गया था। इस 'पुस्तक मेले' के दौरान दो समानांतर कार्यक्रम समान रूप से सफल रहे - बिहार हेरिटेज क्विज़ और एलआईबी टॉक शो। एलआईबी टॉक शो के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों की बिहार की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान और इसके संरक्षक विकास वैभव द्वारा इसमें किए जा रहे असाधारण प्रयासों और ऊर्जा के बारे में अपने विचार साझा किए।