ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Patna News: दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बेल्ट के सहारे लटका मिला, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना से बड़ी खबर दानापुर से सामने आई है, जहां दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव कोच के अंदर बेल्ट के सहारे साइड रैलिंग से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।


मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने और परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या के बाद शव को लटकाया गया है।


फिलहाल रेलवे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता