ब्रेकिंग
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, UGC समेत 6 मांगों पर की पुनर्विचार की अपील‘किसी भी वक्त जारी हो सकता है TRE4 का नोटिफिकेशन’, शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से की यह अपीलदिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट होंAK47 से फायरिंग पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे 15 तीखे सवालबाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था: तेजस्वी यादव पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लालू-राबड़ी को श्रद्धांजलि कब देंगे?चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, UGC समेत 6 मांगों पर की पुनर्विचार की अपील‘किसी भी वक्त जारी हो सकता है TRE4 का नोटिफिकेशन’, शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से की यह अपीलदिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट होंAK47 से फायरिंग पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे 15 तीखे सवालबाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था: तेजस्वी यादव पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- लालू-राबड़ी को श्रद्धांजलि कब देंगे?

जलावन घर गिरने को लेकर विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के 3 घायल; 11 नामजद पर केस

Bihar News: बेतिया के योगापट्टी में जलावन घर को दोबारा बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

जलावन घर गिरने को लेकर विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के 3 घायल; 11 नामजद पर केस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। योगापट्टी थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में जलावन (ईंधन) रखने वाले घर को दोबारा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना के संबंध में पीड़ित फजरूल हक मियां ने बताया कि 29 अप्रैल को आई तेज आंधी में उनका जलावन घर गिर गया था। इसके बाद 1 मई की सुबह करीब 8 बजे वे अपने परिवार के साथ गिरे हुए ढांचे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार पक्ष के लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य को लेकर विरोध करने लगे। बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और फिर हिंसक झड़प में बदल गई।


आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और फरसा से हमला किया गया। इस हमले में फजरूल हक मियां के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी हलीमा खातून और पत्नी मैरा खातून भी घायल हो गईं। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सोने का लॉकेट छीनने की कोशिश की गई।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।


इस मामले में योगापट्टी थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसपी कार्तिकेय ए. ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।