ब्रेकिंग
विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशन विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशन

ये हैं असली हीरो: दीघा के भाई-बहन दिल्ली से पटना लौट पहुंचे PMCH, युवती निकली संक्रमित...चेन को बढ़ने से रोका

PATNA : दीघा की जो युवती शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाई गई है, उसने अपने सूझ-बूझ से कोरोना के चेन का बढ़ने से रोक दिया. ये समाज के असली हीरो हैं. इन्होंने किसी की जान जोखिम में नह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दीघा की जो युवती शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाई गई है, उसने अपने सूझ-बूझ से कोरोना के चेन का बढ़ने से रोक दिया. ये समाज के असली हीरो हैं. इन्होंने किसी की जान जोखिम में नहीं डाली. 

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाई गई युवती 13 मई को अपने भाई के साथ पटना लौटी थी. ये दोनों दिल्ली में शृंगार का दुकान चलाते हैं और इनका पूरा परिवार दीघा के जमाखारिज मोहल्ले में रहता है. दोनों के पटना पहुंचते ही इनके परिवार वालाें ने फाेन कर कहा कि घर आने की जरूरत नहीं है, पहले दाेनाें अस्पताल जाएं. परिजनों ने दीघा थाने काे  फाेन कर कहा कि दाेनाें काे अस्पताल ले जाएं. फिर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दाेनाें काे पीएमसीएच ले गई. जहां जांच के दौरान बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई तो वहीं भाई निगेटिव पाया गया. 

भाई-बहन ही नहीं बल्कि उनके परिवार ने भी काेराेना वायरस के चेन काे राेकने में काफी समझदारी दिखाई है. इससे न सिर्फ परिवार कोरोना जैसा संक्रमण से बचा बल्कि पड़ाेस के लाेगाें काे भी  संक्रमन से बचा लिया.  जो युवती कोराेना पॉजिटिव पाई गई है, वह दीघा के पॉलसन स्थित जमाखारी मोहल्ले की है. युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम कुमार रवि ने कहा कि उसके मोबाइल का सीडीआर निकालकर जांच की जा रही है. प्रशासन की टीम कांट्रेक्ट की तलाश में जुटी है. यदि घर गए होंगे तो मोहल्लों के लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा.