ब्रेकिंग
Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

खगड़िया में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस में हाइवा ने मारी टक्कर, 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटने से 8 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस में एक हाइवा ने ऐसी टक्कर मारी कि वो 20 फीट गहरे गड्डे में जा पलटी और इसमें सवार 8 यात्री घ

खगड़िया में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस में हाइवा ने मारी टक्कर, 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटने से 8 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस में एक हाइवा ने ऐसी टक्कर मारी कि वो 20 फीट गहरे गड्डे में जा पलटी और इसमें सवार 8 यात्री घायल हो गये। जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में हाइवा का ड्राइवर भी घायल हो गया है। बताया जाता है कि हाइवा को नाबालिग चला रहा था। हाइवा की स्पीड इतनी तेज थी की पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बस गड्ढे में जा पलटी। 


बताया जाता है कि बस में 40 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा बजरंगबली चौक की है जहां इस हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मिली जानकारी के अनुसार जिस हाइवा ने बस में टक्कर मारी उसका ड्राइवर ट्रक के स्टायरिंग के अंदर फंस गया। जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया। उसे भी इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि हाइवा को नाबालिग चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि नवगछिया की तरफ से बस देवठा चौक पर पर यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी तभी पीछे से एक बेलगाम हाइवा ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद बस गड्ढे में जा पलटी। 


घायल यात्रियों की पहचान 60 वर्षीया राधा देवी, 40 वर्षीय मनोज कुमार, 32 वर्षीय सपना देवी, मुंगेर निवासी 45 वर्षीया विनीता, नारायणपुर निवासी 30 वर्षीय बबलू झा, झंझरा गांव निवासी 30 वर्षीया हसरूल बेगम, 35 वर्षीय साहिन बैठा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हाइवा और बस के ऑनर को घटना की जानकारी दी गयी है। 

टैग्स