ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

यह कैसी शराबबंदी ? छापेमारी के दौरान घर से बरामद हुए लाखों के विदेशी शराब, पुलिस भी रह गई दंग

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करने पर रोक लगा दी गई है। इसके उलंघन पर कठोर सजा का प्रावधान

यह कैसी शराबबंदी ? छापेमारी के दौरान घर से बरामद हुए लाखों के विदेशी शराब, पुलिस भी रह गई दंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करने पर रोक लगा दी गई है। इसके उलंघन पर कठोर सजा का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का हाल क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बटराहा मुहल्ले में घर में रखकर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कप का माहौल बना हुआ है। आस - पास के लोग भी पुलिस के इस छापेमारी को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके थाना इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के आलोक में उन्होंने अपने नेतृत्व में एक टीम तैयार कर बताए गए जगह पर छापेमारी की तो पूरी टीम दंग रह गई,  पुलिस को मिली सूचना सही पाई गई। छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अलग अलग ब्रांड के सैकड़ों बोतल विदेशी शराब बरामद किया। 


इधर, इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला समेत एक पुरूष को हिरासत में लिया है। जिससे फिलहाल इस घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह मालूम करने में जुटी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां से बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस बरामद हुए शराब की गिनती कर रही है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता