ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...

पटना स्नातक सीट के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विजय कुमार सिन्हा के 'पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव' वाले बयान पर अनंत सिंह ने पलटवार किया और अपने अंदाज में विजय सिन्हा पर जमकर निशाना साधा।

Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna Graduate MLC Election: बिहार में पटना स्नातक सीट के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। खासकर जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद ने इस चुनाव को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। इसी विवाद को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है और जनता को तय करना है कि वह अपना वोट किसे देना चाहती है। अब विजय सिन्हा के इसी बयान पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने खास अंदाज में पलटवार किया है।


अनंत सिंह ने विजय कुमार सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि अगर यह पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है तो उनके परिवार में कौन पढ़ा-लिखा है? अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उनके यहां जितने लोग आते हैं, सब अनपढ़ आते हैं। इसके बाद उन्होंने विजय सिन्हा के समर्थकों और उनके राजनीतिक सफर को लेकर भी कई तीखी बातें कहीं।


अनंत सिंह ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा को जो लोग वोट देते हैं, वे सभी पढ़े-लिखे लोग हैं। उन्होंने इसी बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तभी तो उनके साथ लगातार ऐसी स्थिति बनती रहती है और उनका 'अंगा' रोज नोचा जाता है। अनंत सिंह ने यह टिप्पणी अपने चिर-परिचित अंदाज में की और विजय सिन्हा के राजनीतिक जीवन पर भी निशाना साधा।


मोकामा विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा मंत्री बनते हैं, मुख्यमंत्री बनते हैं, उपमुख्यमंत्री बनते हैं और फूल बनते हैं, लेकिन उनके साथ जिस तरह की राजनीतिक स्थिति बनती रही है, वह किसी से छिपी नहीं है। अनंत सिंह ने कहा कि आज तक उनके जैसा कोई विधायक नहीं बना है और जितनी दुर्दशा विजय सिन्हा की हुई है, उतनी किसी विधायक की नहीं हुई।


अनंत सिंह ने अपने बयान में विजय सिन्हा पर बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए जाते हैं और उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं। हालांकि, अनंत सिंह के इन आरोपों पर विजय कुमार सिन्हा की ओर से फिलहाल कोई नया जवाब सामने नहीं आया है।


दरअसल, पटना स्नातक सीट पर मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प हो गया है। जेडीयू ने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को एक बार फिर मैदान में उतारा है। वहीं, अनंत सिंह खुलकर जन सुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच की राजनीतिक खींचतान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।


अनंत सिंह पहले भी साफ कर चुके हैं कि नीरज कुमार से उनकी राजनीतिक नाराजगी पुरानी है। दूसरी ओर नीरज कुमार लगातार पार्टी और गठबंधन की एकजुटता की बात करते हुए अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच बीजेपी और जेडीयू के बड़े नेताओं के बयान भी इस चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा का विषय बन रहे हैं।


विजय कुमार सिन्हा के 'पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव' वाले बयान पर अनंत सिंह का पलटवार इसी सियासी गर्मी को और बढ़ाता नजर आ रहा है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पटना स्नातक सीट पर नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। अब देखना यह होगा कि अनंत सिंह के इस तीखे बयान पर विजय कुमार सिन्हा या जेडीयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और इसका चुनावी माहौल पर कितना असर पड़ता है।