ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

यह कैसा सुशासन ? मजदूरी मांगने पर दबंगों ने किया एसिड से अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, दबंगई और छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आ

यह कैसा सुशासन ? मजदूरी मांगने पर दबंगों ने किया एसिड से अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, दबंगई और छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक मजदूर को अपनी मजदूरी मांगना काफी महंगा पड़ गया है। बदमाशों ने इसके शरीर पर एसिड डालकर हत्या कर डाली है। 


दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान गांव के ही आजाद पासवान के यहां घर बनाने में मजदूरी का काम करता था जिसका मजदूरी एक हजार रूपया हुआ था। काम खत्म करने के बाद जब अर्जुन पासवान आजाद से मजदूरी मांगने गया तो पहले किसी बात को लेकर विवाद  शुरू हो गया। हालांकि,विवाद के बाद फिर समझौता हुआ और मंगलवार को काम करने के बहाने आजाद पासवान ने मृतक अर्जुन पासवान को बुलाया जहां आरोप है कि उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर एसिड डाल कर हत्या कर डाली और उसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। 


वहीं, इस घटना की सुचना  मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखकर चित्तकार मरने लगे। भगवानपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


इधर, इस घटना के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष प्राणतोष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों के द्वारा अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है मजदूर की मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता