ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar News: नेपाल की महिला ने नदी में लगाई छलांग, ऑटो चालक ने जान पर खेलकर बचाया

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक नेपाली महिला ने गंडक बराज से नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है।

Bihar News
खुदकुशी की कोशिश
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा में एक नेपाली महिला ने गंडक बराज से नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में छलांग लगाने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद ऑटो चालक भी महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गया।


दरअसल, बगहा के बाल्मीकिनगर में पारिवारिक कलह से परेशान नेपाली महिला ने गंडक बराज से नदी में छलांग लगा दी। एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी कूदकर महिला की जान बचा दी। पूरा मामला वाल्मिकीनगर गंडक बराज के फाटक संख्या 30 का बताया गया है। 


ऑटो चालक विशाल की नजर जब डूबती हुई महिला पर पड़ी तो उसने बिना चिंता किए नदी में कूदकर महिला को पानी से बाहर निकाल दिया। महिला की पहचान नेपाल के सिमनी प्रतापपुर के रहनेवाली अनिता देवी के रूप में हुई है। फिलहाल महिला का इलाज नेपाली पुलिस के अभिरक्षा चल रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता