ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

'वो सिर्फ मेरा है, उसपर नजर डाली तो ...', एक ही बॉयफ्रेंड से दो लड़कियों को हुआ लव , अब बीच सड़क खूब चले लात - घूंसे

SIWAN : बिहार के सिवान से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा कि इन दोनों लड़कियों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर क्ल

'वो सिर्फ मेरा है, उसपर नजर डाली तो ...', एक ही बॉयफ्रेंड से दो लड़कियों को हुआ लव , अब बीच सड़क खूब चले लात - घूंसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा कि इन दोनों लड़कियों के बीच ब्वॉयफ्रेंड को लेकर क्लास रूम में भिड़ंत हो गई। 


इसके बाद ये लड़कियां लड़ाई करते कॉलेज से सड़क पर आ गई। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है कि,जब छात्राएं कॉलेज से निकलकर घर जा रही थीं तभी दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूसे की बरसात कर दी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि, इस वीडियो में दिखने वाली रेड कलर की नकाब वाली छात्रा का अफेयर पहले से एक लड़के से चल रहा था। इस बीच एक दूसरी लड़की की एंट्री हो जाती है। इसके बाद दोनों छात्राओं के बीच इसको लेकर क्लासरूम और फिर सड़क पर लड़ाई हो जाती है।  ये छात्राएं इस्लामिया कॉलेज की हैं। जिसके बाद अब इस घटना का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


उधर, इस वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि दोनों छात्राओं के बीच मारपीट तो होती ही है इस दौरान उन्हें कुछ लड़कियां छुड़ाती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ लड़कियां वीडियो बनाने में लगी थीं। मौके पर मौजूद लड़कियों ने जो वीडियो बनाया वह अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीछे से कुछ छात्राओं के हंसने की भी आवाज आ रही है. वीडियो में सुना जा सकता है कि छात्राएं हंसते हुए कहती हैं कि लाइव स्ट्रीम चल रहा है।