ब्रेकिंग
पटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्टपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टदिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, 865 किमी कॉरिडोर की डीपीआर रेल मंत्रालय को सौंपी; आया बड़ा अपडेटपटनावासियों के लिए जरूरी खबर, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ समेत... 30 इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप, गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप

परिवार वालों का आरोप है कि गोदाम पेंट कराने से पहले सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से ही शिव यादव ऊंचाई से गिर पड़ा और इलाज में उसकी मौत हो गयी।परिवार वालों द्वारा कंस्ट्रक्शन ओनर और संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सौर बाजार थाना अंतर्गत पतरघट मुख्य मार्ग स्थित एक गोदाम की है. जहां रंग- रोगन के कार्य मे लगे पेंटर करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। जख़्मी मजदूर का सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


 मृतक के परिजनों ने गोदाम के मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान सौरबाजार थाना अंतर्गत नादो पंचायत के दमगड़ी वार्ड नंबर 16 निवासी केसी यादव के 35 वर्षीय पुत्र शिव यादव के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक शादीशुदा है और उसके ही कमाई से उसके परिवार का पूरा परवरिश होता था। मृतक को दो संतान है।


 मृतक के चचेरे भाई पंकज यादव ने बताया कि रोज की तरह वह सुबह ही घर से निकाला था। वह सौरबाजार - पतरघट मुख्य मार्ग में पुला घाट के समीप एक प्राइवेट गोदाम के निर्माण भवन में पेंटर का कार्य लगा था। इसी दौरान करीब 20 फीट की ऊंचाई से वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे घटना के बाद सहरसा सदर अस्पताल मे ईलाज के लिए एडमिट कराया। जहां उसके इलाज के क्रम में मौत हो गई। 


परिवार वालों का आरोप है कि गोदाम पेंट कराने से पहले सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से ही शिव यादव ऊंचाई से गिर पड़ा और इलाज में उसकी मौत हो गयी।परिवार वालों द्वारा कंस्ट्रक्शन ओनर और संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि अगर मजदूरों की सेफ्टी का इंतजाम होता तो आज शिव जिन्दा होता। हादसे में मौत की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर वेदानंद सिंह ने कहा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और मामले को लेकर संबंधित थाने को विधि सम्मत कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता