ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पश्चिमी चंपारण: नदियों का जलस्तर बढ़ने से रामनगर प्रखंड के नौरंगिया पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

WEST CHAMPARAN : खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है जहां रामनगर प्रखंड के नौरंगिया पंचायत के गोबरहिया में अचानक पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। तेज बारिश के कारण स्थित

पश्चिमी चंपारण: नदियों का जलस्तर बढ़ने से रामनगर प्रखंड के नौरंगिया पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है जहां रामनगर प्रखंड के नौरंगिया पंचायत के गोबरहिया में अचानक पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। तेज बारिश के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। नदियों के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण गांव में पानी घुसने लगा है। बाढ़ के पानी ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया है। 


अचानक पानी की तेज धार के गांव में प्रवेश करने से स्थिति बाढ़ जैसी हो गयी है। सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। अचानक पानी घुसने से ग्रामीण काफी परेशान है। वे अब ऊंची जगहों पर शरण लेने में जुटे है। वही लगातार नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गांव पर कटाव का भी खतरा मंडराने लगा है। रामनगर के नौरंगिया पंचायत के कई घरों में पानी घुस चुका है। जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक किसी तरह की राहत ना मिलने से गांव वाले भी परेशान है। ग्रामीण राहत कार्य चलाए जाने की आश लगाए बैठे हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता