ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

BIHAR: घर से भागकर लड़की ने प्रेमी से रचाई शादी, वीडियो बना पिता और मायकेवालों को दी यह चेतावनी

पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करने की बात कह रही है और मायके पक्ष को चेतावनी दे रही है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN:पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की खुद को बालिग बताते हुए कह रही है कि उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली है। वीडियो में लड़की साफ तौर पर यह कहती दिख रही है कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर या जबरन नहीं ले गया है, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर  छोड़ा है। 


उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता उस पर प्रेमी के साथ शादी नहीं करने का दबाव बना रहे थे। सिंदूर में दिख रही युवती अपने प्रेमी पति के साथ वीडियो बना अपने ही घरवालों को चेतावनी दे रही है। यह कह रही है कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष के लोगों  को किसी प्रकार से परेशान किया गया तो वह अपने पिता और मायकेवालों के खिलाफ केस दर्ज कराएगी। 


युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है, वायरल वीडियो की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इस वीडियो में मांग में सिंदूर लगाई युवती अपने प्रेमी के साथ दिख रही है। वह अपने पिता और मायकेवालों को चेतावनी देते हुए कह रही है। 


मैं इनके साथ बहुत खुश हूं, इनके साथ तीन बार घर से भाग चुकी हूं। मेरे पति और इनके घरवालों को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार मेरा बाप होगा। इनके ऊपर केस करूंगी। मेरा बाप इनको झूठा केस में फंसाना चाहता है। मैं अपनी मर्जी से शादी की हूं इनके साथ बहुत खुश हूं। मैं इनको भगाकर लाई थी ये मुझे नहीं भगा कर लाए थे। यदि हम दोनों के पीछे जो भी पड़ेगा उसके खिलाफ केस करूंगी। हालांकि, अब तक इस संबंध में बैरिया थाना में आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता हैं।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट

टैग्स