ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सप्ताह में 2 दिन दुकानें बंद करने पर फैसला आज, गृह विभाग के आदेश की समीक्षा करेगा प्रशासन

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए बिहार सरकार ने इवनिंग कर्फ्यू लगाने का निर्देश जारी किया था. वहीं राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश पर आज

सप्ताह में 2 दिन दुकानें बंद करने पर फैसला आज, गृह विभाग के आदेश की समीक्षा करेगा प्रशासन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए बिहार सरकार ने इवनिंग कर्फ्यू लगाने का निर्देश जारी किया था. वहीं राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश पर आज यानी गुरुवार को जिला प्रशासन समीक्षा करेगा. इसके आलोक पर प्रशासन के स्तर पर भीड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. वहीं सप्ताह में 2 दिन दुकान पूरी तरह बंद करने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित अन्य संगठनों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा.


दरअसल, पटना में कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन यह कदम उठाने वाला है. आपको बता दें कि पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है. पटना सदर प्रखंड में 16,452 एक्टिव केस हैं. इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सब्जी मंडी को मैदान या बड़े जगह पर लगाने की अनुमति दे सकता है. इसके साथ अन्य भीड़ वाले इलाके की समीक्षा कर धारा 144 के तहत प्रतिबंधित किया जाएगा.


पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि गृह विभाग के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. शाम 4:00 बजे तक दुकानें बंद होंगी. शादी समारोह की मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके साथ ही अन्य फैसला समीक्षा के बाद प्रशासन स्तर से लिया जाएगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें