ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी की शादी का कार्ड हुआ वायरल, दुल्हन के बारे में लिखी ऐसी बात कि हर कोई हैरान

Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में पिछले दिनों शादी का एक कार्ड वायरल हुआ था. इस शादी के कार्ड में लड़के की तरफ से बिहार पुलिस क्वालीफाई लिखा गया था. अब एक और शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Wedding Card in Bihar
शादी का कार्ड वायरल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में अजब-गजब कारनामे करने वालों की कभी कमी नहीं रही है। कई बार ऐसे अनोखे काम लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। इस बार मामला एक शादी के कार्ड से जुड़ा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


इस वायरल कार्ड की खास बात यह है कि इसमें लड़की ने खुद को “टीआरई-4 की आवेदक” बताया है। यानी वह अभी शिक्षक नहीं बनी है, बल्कि शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी है। आमतौर पर शादी के कार्ड पर लड़का या लड़की के पेशे का उल्लेख किया जाता है, जैसे– डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि लेकिन इस कार्ड में “टीआरई-4 आवेदक” लिखे जाने पर लोगों की हंसी नहीं रुकी।


वहीं कार्ड में दूल्हे के बारे में लिखा गया है: “अकाउंटेंट प्राइवेट लिमिटेड”, जिससे यह और भी मजेदार बन गया है। सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं। 


अब यह स्पष्ट नहीं है कि किसी ने जानबूझकर इस तरह का कार्ड बनाकर वायरल किया है या यह असली है, लेकिन कार्ड में शादी की तिथि और अन्य विवरण सही-सही दिए गए हैं। कार्ड के अनुसार, 6 मई (मंगलवार) को मटकोर एवं मेहंदी है, जबकि 7 मई (बुधवार) को शादी होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता