ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Weather Report: बिहार में इस साल अधिक होगी बारिश, जून में तापमान सामान्य से रहेगा कम

PATNA: बिहार में इस साल जून से सितंबर तक मॉनसून शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी बिहार में सामान्य से अधिक बारिश होने का संभावना है। विश

Weather Report: बिहार में इस साल अधिक होगी बारिश, जून में तापमान सामान्य से रहेगा कम
Desk
2 मिनट

PATNA: बिहार में इस साल जून से सितंबर तक मॉनसून शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी बिहार में सामान्य से अधिक बारिश होने का संभावना है। विशेष रूप से राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाके में सामान्य से 5 से 75 फीसदी तक अधिक बारिश का अनुमान है। सिर्फ एक-दो जिलों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। 


  • जून में तापमान सामान्य से कम रहेगा 
  • जून में झारखंड से सटे क्षेत्र में कम होगी बारिश
  • उत्तर-पश्चिम इलाके में सामान्य से 5 से 75% तक अधिक बारिश होने के आसार 


मौसम विभाग ने भेजा रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, मॉनसून के शुरुआत में जून के दौरान उत्तर-पश्चिम बिहार में सामान्य से अधिक और झारखंड से सटे जिलों में सामान्य से कम बारिश होने अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे बड़ी मौसमी उठापटक जून में देखने को मिल सकती है। 15 जून से पहले जहां बिहार में लोग गर्मी से परेशान रहते थे वहीं इस साल तपने के आसार दूर-दूर तक नहीं है। आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक जून में बिहार में तापमान सामान्य से कम होगा। 


पुरवैया हवा चलने से राहत 

राज्य में पिछले 35 दिनों से लगातार पुरवैया हवा चल रही है। जिस वजह से बिहार में लू का प्रभाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, 17 से 20 मई के बीच दक्षिण-पश्चिम बिहार में काफी कम समय के लिए पछुआ हवा चली। इसके प्रभाव से सिर्फ एक-दो स्थानों पर एक दिन लू महसूस किया गया। बिहार में 25 अप्रैल से लगातार पुरवैया हवा चली है। इसके कारण लोगो को काफी राहत मिला। 


लगातार चलेगी पुरवैया हवा

इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ आदि की मौसमी दशाएं बेहद कमजोर रहीं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन की अत्यधिक सक्रियता से आंधी-पानी देखने को मिला है। पुरवैया हवा अभी इसी तरह लगातार चलता रहेगा।