ब्रेकिंग
PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मधुबनी सहित 12 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 फरवरी को पटना सहित बिहार के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। आज बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी और सबसे ठंडा जिला मोतिहारी रहा।

BIHAR
बारिश की संभावना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन 28 फरवरी और 01 मार्च बारिश होने की प्रबल संभावना है। कल शुक्रवार 28 फरवरी और परसो 01 मार्च को मधुबनी, नवादा, गया सहित बिहार के 12 जिलों में आंधी और बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वही पटना में भी बादल छाए रहेंगे। 


पश्चिमी चंपारण, गया,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई और बांका जिले में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 kmर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। 


वही अगले दिन 01 मार्च को भी दक्षिण बिहार के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वही दो दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 फरवरी को पटना सहित बिहार के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 


आज बिहार का सबसे गर्म जिला मधुबनी रहा जहां का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पूर्वी चंपारण का मोतिहारी सबसे ठंडा जिला आज रहा जहां का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार 27 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16. 6 है। जबकि 28 जिलों के अधिकतम और 26 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मधुबनी सहित 12 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट


टैग्स