ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, रेड अलर्ट जारी

बता दें कि बुधवार 9 अप्रैल की शाम में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई थी। उसके अगले दिन 10 अप्रैल को तेज आंधी बारिश से कई लोगों की जान चली गयी थी। आज फिर तेज आंधी बारिश से पटना का मौसम सुहाना हो गया है।

BIHAR
पटना में बारिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में सतुआनी के दिन सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे। सुबह-सुबह गंगा स्नान करने निकले लोगों को 10 बजे के बाद तेज धूप और भीषण गर्मी से रू-ब-रू होना पड़ा। दोपहर के बाद अचानक पटना का मौसम ने करवट बदला और मौसम सुहाना हो गया। पटना में तेज आंधी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।


बता दें कि बुधवार की शाम में भी पटना में मौसम बदला था और बूंदाबांदी हुई थी। उसके अगले दिन फिर 10 अप्रैल गुरुवार को पटना में तेज आंधी बारिश हुई जिसमें वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गयी। आज पटना में दिन फिर मौसम बदला है। दिन में ही अंधेरा छा गया है। जिसके कारण सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां हेडलाइट जलाकर चल रही है।


 बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जिले में अगले दो से तीन घंटे में तेज आंधी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। 


मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश होगी। बता दें कि पिछले दो दिनों हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से अब तक डेढ़ दर्जन लोगों की जान चली गयी है। फर्स्ट बिहार यह अपील करता है कि बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें ,सुरक्षित मकान में रहें ,पेड़ और जलाशयों के पास ना जाएँ ,ठनका से बचाव ही एक मात्र उपाय है।


पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, रेड अलर्ट जारी

टैग्स