ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Weather: बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, 10 जिलों में येलो अलर्ट

PATNA: बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। अब राज्य भर में जल्दी मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को

Weather: बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, 10 जिलों में येलो अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। अब राज्य भर में जल्दी मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें कि इस अलर्ट के मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में 2 दिन भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगर बात राजधानी पटना की करें तो यहां भी बारिश होने की संभावना है।


बिहार में मानसून का आगमन समय पर हो गया है। जल्द ही इसका असर पूरे राज्य में दिखने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में दो दिन गरज के साथ भारी बरसात होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इससे दक्षिण बिहार में तापमान में गिरावट हो सकती है। यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्वी यूपी से मध्य बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होकर मणिपुर तक गुजर रही है। इससे बिहार का मौसम आज बुधवार से बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार केवल पटना में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी बारिश के लोगों लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के कुछ जगहों के लिए चेतावनी ज़ारी की है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे राज्य का मौसम बदलेगा।

टैग्स