ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब इन कागजात की होगी जरुरत, पता बदलवाने के लिए भी देनी होगी ये जानकारी..

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. इसे लेकर मतदाता सूची भी अपडेट किया जा रहा है. इन सब के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है. राज्य निर्वाचन आय

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब इन कागजात की होगी जरुरत, पता बदलवाने के लिए भी देनी होगी ये जानकारी..
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. इसे लेकर मतदाता सूची भी अपडेट किया जा रहा है. इन सब के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है. 

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके में बदलाव किया  है. अब मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को  लिंग और आयु से जुड़ा ब्यौरा भी देना होगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित आवेदन प्रपत्र 'घ' में संशोधन किया गया है. जिसके बाद अब मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए भी चार प्रमाण देना होगा. वैसे मतदाता जिनकी मौत हो गई है उनका नाम सूची से हटवाने के लिए मौत का कारण बताना पड़ेगा. 

इसके साथ ही अब मतदाता क्षेत्र बदलवाने के लिए स्थानांतरण का कारण भी बताना जरुरी होगा और इस बात की जानकारी भी देनी होगी कि वो पंजीकृत पते पर निवास क्यों नहीं कर रहे हैं. आयोग ने 27 जनवरी तक बूथों के भौतिक सत्यापन से जुड़े काम पूरा करने का निर्देश दिया है. दो मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.