ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली,तीन अपराधी हुए जख्मी✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

VIP में शामिल हुईं नीलम सिन्हा, सांसद प्रिंस राज से विवाद के बाद छोड़ी थी LJP

PATNA : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज से विवादों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी को अलविदा कहने वाली नीलम सिन्हा ने विकासशील इंसान पार्टी का दामन था

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज से विवादों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी को अलविदा कहने वाली नीलम सिन्हा ने विकासशील इंसान पार्टी का दामन थाम लिया है। नीलम सिन्हा को आज वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी की सदस्यता दिलायी।

एलजेपी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने प्रिंस राज पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए चिराग पासवान से हस्तक्षेप करने की मांग भी की थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने नीलम सिन्हा का कोई नोटिस नहीं लिया। आखिरकार नीलम सिन्हा ने पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

नीलम सिन्हा अब मुकेश सहनी के साथ मिलकर आगे की राजनीति करेंगी। नीलम सिन्हा को पार्टी की सदस्यता देते हुए वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में उनकी पार्टी का संगठन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी पूरे दमखम के साथ अपनी ताकत दिखाएगी।



टैग्स