ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में उलटी तस्वीर! लाखों युवा नौकरी के लिए तैयार, फिर भी BPSC की 13 सीटें खाली; अब दोबारा खुलेगा पोर्टलBihar News: अब डिग्री के साथ कमाई भी! बिहार के इन कॉलेजों में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 12,300 रुपयेBihar News: प्रिंस यादव की मौत हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज, अब विसरा जांच करेगी बड़ा खुलासाBihar News: बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! लद्दाख घूमने का खर्च देगी सरकार, मिलेंगे 20 हजार रुपए; बस करना होगा यह काम Bihar weather: पटना में 40°C तापमान, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी; 19-20 जून को बड़ा बदलावBihar News: बिहार में उलटी तस्वीर! लाखों युवा नौकरी के लिए तैयार, फिर भी BPSC की 13 सीटें खाली; अब दोबारा खुलेगा पोर्टलBihar News: अब डिग्री के साथ कमाई भी! बिहार के इन कॉलेजों में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 12,300 रुपयेBihar News: प्रिंस यादव की मौत हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज, अब विसरा जांच करेगी बड़ा खुलासाBihar News: बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! लद्दाख घूमने का खर्च देगी सरकार, मिलेंगे 20 हजार रुपए; बस करना होगा यह काम Bihar weather: पटना में 40°C तापमान, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी; 19-20 जून को बड़ा बदलाव

Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेगी पिंक बस, इस डेट से महिलाओं और छात्राओं को मिल सकती है बड़ी राहत

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बंद हुई पिंक बस सेवा अब फिर शुरू हो सकती है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 22 जून से भागलपुर-नवगछिया रूट पर महिलाओं और छात्राओं के लिए सेवा बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेगी पिंक बस, इस डेट से महिलाओं और छात्राओं को मिल सकती है बड़ी राहत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज बनने के बाद बड़ी बसों के परिचालन पर लगी रोक से रोजाना भागलपुर और नवगछिया के बीच सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं। अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पिंक बस सेवा को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 22 जून से बेली ब्रिज के रास्ते पिंक बसों का संचालन शुरू किया जा सकता है।


दरअसल, विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य और बेली ब्रिज निर्माण के बाद भारी वाहनों और बड़ी बसों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसका सबसे ज्यादा असर उन कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और अन्य महिला यात्रियों पर पड़ा जो प्रतिदिन भागलपुर, नवगछिया, रंगरा चौक और नारायणपुर के बीच यात्रा करती हैं। बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें निजी वाहनों, ऑटो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे न केवल यात्रा खर्च बढ़ गया है बल्कि समय की भी बर्बादी हो रही है।


महिलाओं की बढ़ती परेशानी को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पिंक बस सेवा को पुनः शुरू करने की पहल की है। परिवहन प्रमंडल की ओर से रंगरा चौक और नारायणपुर तक पिंक बस चलाने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही 22 जून से सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है।


परिवहन प्रमंडल के यात्री प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि पिंक बस का वजन बेली ब्रिज की निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप है। उनके अनुसार, बस का वजन खाली अवस्था में लगभग साढ़े तीन टन और यात्रियों के साथ करीब चार टन होता है। यही कारण है कि इस बस के परिचालन को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी।


उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों के दौरान 50 से अधिक महिलाओं ने फोन कर तथा दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर पिंक बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि बस सेवा बंद होने के बाद उन्हें रोजाना आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


पिंक बस सेवा विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखकर संचालित की जाती है। इस सेवा के शुरू होने से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा महिलाओं, कॉलेज और स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ-साथ अन्य महिला यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।


परिवहन निगम को उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेगा। यदि ऐसा होता है तो 22 जून से भागलपुर-नवगछिया रूट पर महिलाओं के लिए एक बार फिर पिंक बस सेवा उपलब्ध होगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाली हजारों महिला यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी आवाजाही पहले की तरह सुगम हो सकेगी। स्थानीय लोगों और महिला यात्रियों ने भी पिंक बस सेवा की बहाली का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह सेवा न केवल सुरक्षित यात्रा का माध्यम है, बल्कि महिलाओं की सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहल भी है।